Samastipur

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विद्यापतिनगर में JDU के 3 पदधारकों पर कार्रवाई, पंचायत अध्यक्ष सहित जिला महासचिव पार्टी से निष्कासित

समस्तीपुर/ विद्यापतिनगर : जनता दल यूनाइटेड प्रखंड कमिटी विद्यापतिनगर ने गत विधानसभा चुनाव में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ दलगत भावना से इतर कार्य कर दुष्प्रचार करने वाले तीन पदधारकों पर कार्रवाई का डंडा चलाते हुए पद मुक्त करते हुए पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया हैं। इस ओर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने पत्र जारी कर कहा कि मऊ धनेशपुर दक्षिण के पंचायत अध्यक्ष सज्जन कुमार झा व शेरपुर ढ़ेपुरा पंचायत अध्यक्ष संजीत चौधरी ने गत विधानसभा चुनाव में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ दलगत भावना के विरुद्ध दुष्प्रचार किया।

दल विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता को लेकर दोनों को पद मुक्त करते हुए छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी जदयू जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार सिंह को भी दल विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीनता व मंत्री विजय कुमार चौधरी के विरुद्ध प्रचार करने को लेकर पद मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा जिला जदयू अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय तथा सरायरंजन विधानसभा प्रभारी गजेंद्र चौरसिया से किया हैं। जिला जदयू जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय व सरायरंजन विधानसभा प्रभारी गजेंद्र चौरसिया ने बताया कि कई और दल विरोधी पदधारकों पर कार्रवाई की तलवार लटकना तय है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago