Samastipur

काउंटिंग को ले समस्तीपुर के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित, रूट-डायवर्जन एडवाइजरी जारी 

समस्तीपुर : आज होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना के अवसर पर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना परिसर के आसपास सुरक्षा कारणों से कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को सौंपी गयी है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मगरदही घाट से मोक्षधाम मंदिर- धम्मक चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन, प्रत्याशी, समर्थक व पोलिंग एजेंट समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र की ओर जा सकेंगे। वहीं मगरदही घाट से बाजार की ओर आम लोगों व वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत पासधारी वाहन एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मी ही निर्धारित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। चाँदनी चौक की ओर से समस्तीपुर कॉलेज जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

रूट डायवर्जन किया गया :

प्रशासन ने मतगणना के दिन शहर में सुचारु यातायात सुनिश्चित करने हेतु रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। कल्याणपुर चौक से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहन ताजपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। मुसरीघरारी चौक से दरभंगा जाने वाले वाहन भी ताजपुर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। सुभाष चौक (ताजपुर) से समस्तीपुर की ओर आने वाले वाहनों को ताजपुर से ही वापस भेजा जाएगा। बाजीतपुर जेल चौक से समस्तीपुर आने वाले वाहन ताजपुर की ओर मोड़ दिए जाएंगे।वहीं गरूआरा चौक (पूसा रोड) से समस्तीपुर की ओर आने वाले वाहनों को भी ताजपुर होते हुए भेजा जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि काउंटिंग के दौरान आज अनावश्यक रूप से समस्तीपुर कॉलेज या उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

DM ने क्या कुछ कहा देखें :

SP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 घंटे ago