Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेनी सिपाहियों का 8 किलोमीटर दौड़ का आयोजन, 273 प्रशिक्षु सिपाहियों की हो रही है ट्रेनिंग

समस्तीपुर : लाइन डीएसपी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस लाइन में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को 8 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। सुबह से ही प्रशिक्षण मैदान में ट्रेनी सिपाहियों की मौजूदगी देखने लायक थी। शारीरिक दक्षता बढ़ाने और अनुशासन के तहत यह अभ्यास कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर पुलिस लाइन में वर्तमान में दरभंगा जिले के 273 प्रशिक्षु सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं समस्तीपुर जिले के कुल 507 महिला एवं पुरुष सिपाहियों का प्रशिक्षण अन्य जिलों में चल रहा है। इनमें से 264 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण बीएमपी मुजफ्फरपुर में चल रहा है। जबकि 243 पुरुष सिपाहियों को सहरसा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाइन डीएसपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि लगातार अभ्यास से सिपाहियों की फिटनेस, अनुशासन और प्रोफेशनल दक्षता में निखार आता है। प्रशिक्षण अवधि में नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास, परेड, हथियार संचालन सहित अन्य पुलिसिंग संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago