समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़मा गांव के समीप बीते 8 नवम्बर को श्रेडिंग व अनश्रेडिंग वीवीपैट की पर्चियां मिलने के मामले से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें एक मजदूर छत से एक बोरा फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर इसे वीवीपैट की पर्ची से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए 8 नवम्बर से ही सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को अनुसंधान की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस बीच कुछ स्थानीय मीडिया माध्यमों और सोशल मीडिया चैनलों द्वारा बिना पुष्टि के घटना से जुड़ी भ्रामक खबरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामला अभी अनुसंधानाधीन है। अतः बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की सूचना या वीडियो को प्रसारित न किया जाए। ऐसा करने से अनावश्यक अफवाह फैल सकती है और जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
प्रेस विज्ञप्ति में जनता और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारीपूर्वक समाचार का संप्रेषण करें तथा प्रशासन के आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी सूचना का प्रसारण करें। बता दें कि इससे पहले कमिशनिंग वाली वीवीपैट की श्रेडिंग व अनश्रेडिंग पर्चियां मिलने के मामले में सरायरंजन थाने में विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज किया जा चुका है। वहीं तीन पदाधिकारियों को भी इस मामले में निलंबित किया जा चुका है।
इधर बुधवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक की। सभी ने माना की वह श्रेडिंग व अनश्रेडिंग पर्चियां कमिशनिंग के दौरान की थी। साथ ही उन सभी प्रतिनिधियों के द्वारा उक्त संदर्भ में अपने स्तर से भी आमजनों के साथ-साथ अपने-अपने अभिकर्ताओं एवं संबंधित दलों के वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराने की बात कही गई।
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…