समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के शाहजादापुर गांव में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही कौशिक ठाकुर और साकेत ठाकुर के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई है।
दिल्ली पुलिस टीम के एसआई दीपक आर्या ने बताया कि दोनों के खिलाफ दिल्ली में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज था। मामले की जांच के दौरान तकनीकी निगरानी से पता चला कि आरोपी समस्तीपुर जिले में छिपे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने समस्तीपुर के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई का अनुरोध किया।
सरायरंजन थाना के एसआई आनंद सिंह के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई, जिसमें दोनों आरोपी पकड़े गए। मौके से कई एटीएम कार्ड, चेकबुक और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 112(B) सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें समस्तीपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर दिल्ली ले जाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, चल रहे अभियान में तीन दिनों के भीतर विभिन्न जिलों और राज्यों से कुल 729 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस को इसमें और लोगों के जुड़ने की आशंका है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…