Samastipur

समस्तीपुर RPF काॅलोनी में सिपाही की पत्नी ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की

समस्तीपुर : शहर के आरपीएफ रेलवे कॉलोनी में रविवार शाम एक आरपीएफ सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। मृतका की पहचान दरभंगा निवासी आरपीएफ सिपाही रामाशीष झा की पत्नी आरती झा (37 वर्ष) के रूप में हुई है। सिपाही फिलहाल समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में पदस्थापित हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बारे में बताया गया कि रविवार को सिपाही रामाशीष झा ड्यूटी पर थे। इसी दौरान परिवार वालों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वे तुरंत क्वार्टर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए, जहां आरती झूलती मिलीं। उन्हें उतारकर स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, दंपती की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व हुई थी और उनका 17 वर्ष का एक बेटा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले सास-बहू के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आरपीएफ कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतका के चाचा सहित परिजन भी समस्तीपुर पहुंच गए।

नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि यह मामला फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका के चाचा द्वारा दिए गए आवेदन में पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

20 मिनट ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

6 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

10 घंटे ago