Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने साढ़े 16 लीटर देशी शराब के साथ चाची-भतीजा को किया गिरफ्तार, हाजत में भतीजे की बिगड़ी तबीयत

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देशी चुलाई शराब के साथ चाची-भतीजे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भतीजे की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना के स्व. रामकुमार साह के पुत्र पवन कुमार साह एवं चाची की पहचान अरुण साह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी। इधर गिरफ्तारी के बाद भतीजे पवन कुमार साह की तबीयत थाने पर हाजत में एकाएक बिगड़ गयी। हाजत में आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद थाने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं आरोपी चाची सुशीला देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि छतौना में छापेमारी के दौरान करीब 16.5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है। इस दौरान महिला समेत दो की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तारी उपरांत पूछताछ के बाद प्रक्रिया का पालन करते हुए महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं उसके भतीजे की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उक्त व्यक्ति शराब का आदि है। शराब नहीं मिलने पर उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी। पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago