समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा मोड़ के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुए सड़क जाम कर बवाल व पुलिस टीम पर हमला व दरोगा के पिस्टल छिनने के मामले में तीन थानों क्रमशः ट्रैफिक, मथुरापुर और वारिसनगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहला मामला ट्रैफिक थाने में सड़क दुर्घटना को लेकर दर्ज किया गया है। इस कांड में ट्रैक्टर चालक सोनू दास की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावे मथुरापुर थाने में दुर्घटना के बाद हुए सड़क जाम को लेकर दर्ज की गई है।
इस मामले में नीतीश कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीसरा मामला वारिसनगर थाना में पुलिस टीम पर हमला और दरोगा का लोडेड सरकारी 9 एमएम पिस्टल और जिंदा गोली छीनने के आरोप में दर्ज की गयी है। हालांकि दारोगा का गायब पिस्टल सोमवार को पास ही बगीचे से बरामद हो गया है। इस मामले में वारिसनगर थाने में 23 ज्ञात नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं पांच लोगों की गिरफ्तारी भी की है। गिरफ्तार लोगों में रामदेव सहनी के पुत्र लालबाबू सहनी, विनोद सहनी के पुत्र श्याम सुंदर सहनी, लालबाबू सहनी की पत्नी सुधा देवी, देवेंद्र सहनी के पुत्र दीपक सहनी और जयकरण सहनी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपी वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव के ही रहने वाले है।
इस संबंध में मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर की शाम मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा मोड़ पर सड़क हादसे में ट्रैक्टर की ठोकर से वारिसनगर के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामनाथ साहनी के पुत्र मनीष कुमार (15) की मौत हो गयी थी व दो अन्य घायल हो गये थे। किशोर की मौत के बाद एकद्वारी गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था। इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत करा ट्रैक्टर चालक सोनू दास को हिरासत में लेकर थाने के लिए निकल रही थी।
इस दौरान कुछ महिला व पुरूषों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। हंगामे की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये। मौके वारदात पर नोकझोंक के बीच उपद्रवियों ने मथुरापुर थाने की डायल 112 के एसआई वाजिद अली खां का सरकारी पिस्टल छीनकर गायब कर दिया। पिस्टल में 9 एमएम के 9 जिंदा गोली लोड थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर देर रात वह भी पहुंचे थे। इसको लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि सरकारी पिस्टल और जिंदा गोली की बरामदगी को लेकर आसपास के जिलों में भी छापेमारी की गई थी। हालांकि घटना के दूसरे दिन ही घटना के पास बगीचे से पिस्टल लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया।
22 नवंबर देर रात हांसा गांव के पास सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया था। रोड जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। चालक को भीड़ से बचाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। गाड़ी के शीशे टूट गए। इस दौरान दरोगा वाजिद खान की पिस्टल गायब हो गई थी। बताया गया है कि मृतक किशोर मनीष कुमार बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था, इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी।
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…
राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…