Samastipur

प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सिपाही को समस्तीपुर SP ने किया सम्मानित

समस्तीपुर पुलिस के राजन ने 65-75 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता

समस्तीपुर : हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समस्तीपुर पुलिस के जवान व प्रतिभाशाली बॉक्सर राजन कुमार ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। बिहार टीम का हिस्सा रहे राजन ने 65-75 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर समस्तीपुर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमका दिया है। राजन ने प्रतियोगिता के दौरान जिस तरह लगातार चार राज्यों के खिलाड़ियों को मात दी, वह उनके उत्कृष्ट कौशल, फिटनेस और मेहनत का प्रमाण है। राजन ने पहला मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी को 5-0 से हराया।

दूसरे मैच में ओडिशा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में मेजबान हरियाणा के मजबूत खिलाड़ी को कड़ी लड़ाई में 3-2 से मात दी। वहीं चौथे मैच में महाराष्ट्र को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद राजन को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

हालांकि पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों, कोच और चयनकर्ताओं पर गहरी छाप छोड़ी। राजन की इस उपलब्धि पर समस्तीपुर पुलिस में खुशी की लहर है। समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि राजन की उपलब्धि समस्तीपुर पुलिस के लिए गौरव का पल है। उन्होंने इस जीत को पुलिस विभाग की प्रतिभाओं और अनुशासन का प्रमाण बताया।

एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनमें उच्च स्तर पर खेलने की क्षमता है। विभाग उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराकर आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा। राजन ने पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा किया है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल-कूद में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राजन की सफलता से उनके परिवार, साथियों और विभाग में खुशी का माहौल है।

राजन मूल रूप से भागलपुर जिले के नयाचक मखना के रहने वाले हैं। राजन ने बताया कि यह मेडल उनके लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जिले और राज्य के युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वह आगे गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर और बिहार का नाम और भी ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। राजन की जीत से समस्तीपुर जिले में खेलों, विशेषकर बॉक्सिंग के प्रति नई ऊर्जा आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

16 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

17 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

17 घंटे ago