समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की पूरी राशि 2 लाख 93 हजार रुपये रिकवर कर वापस दिलाई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सिंघिया थाना क्षेत्र के घिबुडिहुली के रहने वाले दिनेश्वर मुखिया के पुत्र ओंमकर मुखिया का मोबाइल घर से सिंघिया जाने के क्रम में बीते 17 अगस्त को कहीं गिर गया। इसका सनहा उन्होंने सिंघिया थाने में भी दर्ज कराया था। इसके बाद 24 बार में कुल 2 लाख 93 हजार 8 रुपये 83 पैसे सीएसपी के माध्यम से निकासी कर ली गयी।
पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने साइबर थाने में भी मामला दर्ज कराया। साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी रकम 2 लाख 93 हजार रुपये रिकवर कर पीड़ित को मंगलवार को लौटा दिया।साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने इसे साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण बताया है और लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…
बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…