Samastipur

समस्तीपुर शहर के पेठिया गाछी मुहल्ले में शार्ट सर्किट से लगी आग, अग्निशमन की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी मुहल्ला वार्ड संख्या-21 में मंगलवार की दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया। पीड़ित की पहचान अर्जुन शाह के रूप में की गयी है जो पेशे से लहठी-चुड़ी का दुकान चलाते हैं। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि पीड़ित व्यक्ति घर में ही लहठी-चूड़ी बनाते हैं और घर के सामने ही सड़क किनारे उसे बेचते हैं।

मंगलवार की दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी और उनके झोपड़ी में आग लग गई। धुआं उठने पर आसपास के लोग जुटे। तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई और बिजली काटी गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंच आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल चुका था।

आग लगने की घटना में करीब 20 से 25 हजार रुपए के सामान के जलने का अनुमान लगाया गया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आग लगी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, हालांकि तब तक स्थिति नियंत्रित हो गई थी। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आगे आवेदन के आधार पर कारवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

9 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago