Samastipur

नशाखुरानी गिरोह के सरगना की तलाश में कई जिलों की रेल पुलिस ने समस्तीपुर में की छापेमारी, एक दर्जन से अधिक मोबाइल व लैपटॉप बरामद

समस्तीपुर : ट्रेनों में सफर के दौरान नशाखुरानी गिरोह द्वारा शिकार बनाकर यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के सरगना की तलाश में भारी संख्या में रेल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर नोनिया टोल वार्ड संख्या-28 में बुधवार की दोपहर छापेमारी की। टीम में सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर के जीआरपी व सीआईबी के साथ-साथ आरपीएफ के पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में जवान शामिल थे।

भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में अचानक दबिश दी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान चोरी के दर्जनों मोबाइल व लैपटॉप भी बदमाश के घर से बरामद किये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड संख्या-28 के देवन महतो के पुत्र राजेश महतो की तलाश में पुलिस वहां पहुंची थी। बताया गया है की सहरसा, बेगूसराय व खगड़िया सेक्शन में आये दिन नशाखुरानी गिरोह द्वारा लोगों को शिकार बना उनसे लूटपाट की जा रही थी।

हाल ही में ट्रेन में सफर कर रही एक अधिकारी की पत्नी का सूटकेस व मोबाइल भी चोरी कर लिया गया था। सीसीटीवी के आधार पर रेल पुलिस ने राजेश महतो को चिन्हित कर उसके घर पर दबिश दी। हालांकि इस दौरान राजेश महतो घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने घर में छापेमारी की तो घर से आधा दर्जन से अधिक एंड्रायड मोबाइल, एक लैपटॉप व आधा दर्जन से अधिक कीपैड मोबाईल बरामद किया गया। घर पर मौजूद आरोपी बदमाश के परिजनों से जब मोबाईल और लैपटाप के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया, इस कारण पुलिस ने सभी मोबाईल और लैपटॉप को जब्त कर लिया।

इस दौरान बक्से से महंगे-महंगे कपड़े, साबून, तल, मेकअप के सामान भी बरामद किया गया है। हालांकि परिजनों का बताना था की घर में शादी होने वाली थी तो यह सारा सामान बाजार से खरीदकर लाये है। बताया गया है कि राजेश महतो ट्रेनों में नशाखुरानी का शिकार बना रेल यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देता है। पूर्व में भी वह कटिहार सेक्शन में हुए रेल यात्रियों से लूटपाट मामले में गिरफ्तार हो चुका था।

जेल से बाहर निकलने पर वह फिर से ट्रेनों में लूटपाट की घटना में सक्रिय हो गया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर जीआरपी, आरपीएफ व सीआईबी की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि रेल पुलिस नशाखुरानी गिरोह के किसी सरगना को गिरफ्तार करने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव पहुंची थी। मुफस्सिल पुलिस के द्वारा सहयोग किया गया था। यह रेल पुलिस की कार्रवाई थी। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

7 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

49 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

1 घंटा ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

2 घंटे ago