Samastipur

समस्तीपुर में मनचलों से परेशान होकर इंटरमीडिएट की छात्रा ने अपनी जीवन-लीला की समाप्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मनचलों से परेशान एक नाबालिग लड़की (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ लड़के उसके घर आए और लड़की को जबरन खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान लड़की की मां ने विरोध किया तो लड़कों ने लड़की को छोड़ दिया। फिर वो कमरे में गई और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मोहिनउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद की है।

मृतका के भाई ने बताया कि, आरोपी लड़के काफी दिनों से मेरी बहन को परेशान कर रहे थे। कॉलेज और कोचिंग जाती थी तो उसे रास्ते में रोकते थे, उससे मोबाइल नंबर मांगते थे। बहन ने कई बार हम लोगों को बताया था। वहीं मृतका के टीचर भाई ने बताया कि, आरोपी युवक पिछले 5 महीने से परेशान कर रहा था। शनिवार को मैं मुजफ्फरपुर गया था। छोटा भाई और पिता भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपी मेरे घर पहुंचा। वे मेरी बहन का नाम लेकर चिल्लाने लगा। इसी दौरान मेरी मां घर के बाहर आई। लड़के को देखकर पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

मृतका के परिजन के मुताबिक, नाबालिग ने छेड़खानी की जानकारी दी थी तो माता-पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी ने माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। लेकिन आज नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा।

मृतका के भाई ने बताया कि, आरोपियों ने मेरी बहन का हाथ पकड़ लिया और जबरन खिंचकर ले जाने लगे। मेरी मां ने तत्काल मेरी बहन को छुड़ाया और पुलिस को कॉल करने लगी। मां ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोक-लाज की वजह से बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। करीब 10 मिनट बाद मेरी मां घर के अंदर पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

फिर मां ने रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि बहन फंदे से लटकी हुई है। उसे तत्काल फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मौके पर मौजूद मृतका के मौसेरे भाई ने बताया कि, 20 से 25 लड़कों ने हमारे घर को घेर लिया था और दीदी को जबरन ले जा रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो गंदी-गंदी गालियां देने लगे, धमकाने लगे। हालांकि, मौसी के विरोध के बाद सभी लड़के भाग गए।

बता दें कि, मृतका इंटरमीडिएट की स्टूडेंट थी। उसके तीन बहन और तीन भाई हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक भाई प्राइवेट टीचर, दूसरा भाई गोताखोर है, जबकि तीसरा भाई पुणे के किसी कंपनी में इंजीनियर है। छात्रा के पिता गांव में ही कारोबार करते हैं। इस संबंध में मोहिनउद्दीननगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। छात्रा के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत की गई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago