Samastipur

समस्तीपुर में युवा उत्सव-2025 का उद्घाटन; कला, संस्कृति और प्रतिभा का दिखा भव्य संगम

समस्तीपुर : कर्पूरी सभागार शुक्रवार को युवा ऊर्जा, कला और संस्कृति की बहार से सराबोर रहा। जिला युवा उत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडेय, एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव की शुरुआत होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

उद्घाटन समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के युवा लगातार राज्य और राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं और जिला प्रशासन हर प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दीं।

उत्सव के पहले दिन जिलेभर से आए प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह लोकनृत्य, लोकगीत, नाट्य कला, कविता पाठ, चित्रकला एवं पेंटिंग जैसी विभिन्न विधाओं में युवाओं ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभागार में जगह-जगह तालियों की गूंज माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाती रही।

कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा, एसडीसी धर्मराज कुमार, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सोनाली, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, ऋतुराज जयसवाल, लक्ष्मण कुमार सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए निर्णायक मंडल के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं सौरभ कुमार ने किया। इससे पूर्व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, चादर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी एवं कविता लेखन, चित्रकला सहित कई सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। युवा उत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

24 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago