Bihar

बिहार पुलिस का फरमान: जनता से ‘गाली-गलौज और तू-तड़ाक’ किया तो नपेंगे पुलिसवाले, मुख्यालय ने जारी की नई गाइडलाइन

बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ “अदब और तहजीब” से बात करने और व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है. इस निर्देश का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सम्मान बढ़ाना है, और पुलिस की छवि को सुधारना है. यह आदेश पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और नागरिक-पुलिस संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है.

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस विभाग पर टिक गई हैं. इसकी वजह बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी हैं. चूंकि 20 साल तक ये विभाग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था. वहीं अब ये विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास आ गया है. बिहार के आम लोग देखना चाहते हैं कि आखिर सम्राट चौधरी पुलिस की छवि में कितना सुधार कर पाते हैं?

अब अदब से पेश आएगी बिहार पुलिस

इसी कड़ी में अब एक नया फरमान जारी किया गया है. थाने में बिहार पुलिस के अधिकारी और कर्मी आम नागरिकों के साथ अदब में पेश आएंगे. तू-तड़ाक करके बात नहीं करेंगे. शिष्टाचार के साथ व्यवहार और वार्तालाप करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. राज्य के एडीजी बजट/अपील/कल्याण की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि कल्याण कोष की बैठक में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की बेहतर पुलिसिंग की चर्चा की गई.

पटना और कटिहार में की गई कार्रवाई

चर्चा के क्रम में बिहार DGP ने आम लोगों के साथ पुलिस के असभ्य व्यवहार का जिक्र किया और कहा कि इसमें सुधार लाने की जरूरत है. दरअसल, कुछ दिन पहले पटना के नदी थाना और कटिहार जिले के बारसोई थाने के कुछ पुलिसकर्मियों के असभ्य व्यवहार के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया था. इस तरह की घटना से न केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि जन विश्वास एवं सहयोग में भी कमी आती है.

एडीजी ने जारी किए निर्देश

जारी निर्देश में एडीजी बजट/अपील/ कल्याण ने कहा कि हमारा अनुरोध है कि जिलों में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आम नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें. अगर वह थानों में अपनी शिकायत लेकर आ रहे हैं तो उनकी सुनवाई करें. ये नहीं कि डाट-डपट कर उनको भगा दें. नागरिकों के साथ असभ्य व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

12 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

23 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago