Samastipur

समस्तीपुर में वोटिंग प्रतिशत 70 पार होते ही सियासी हवा का रुख भांपने में लगे रहे आम और खास

समस्तीपुर : जिले के 10 विधानसभा सीटों पर इस बार मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। शाम होते-होते मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत के आंकड़े को पार गया। देर शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार जिले का वोटिंग प्रतिशत 70.63 प्रतिशत रहा। जिले की 10 सीटें ऐसी हैं, जिनपर वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। अधिक मतदान के अपने सियासी मायने हैं। इसलिए राजनीतिक दल हिसाब कर रहे हैं। सभी विधानसभावार में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत एक ओर जहां इंडिया गठबंधन के लोगों को किला बचाने का आधार लग रहा है तो वहीं एनडीए को बढ़ा वोट प्रतिशत जिले में महागठबंधन के साथ खेला होने का दावा करने का दम दे रहा है।

हालांकि अलग-अलग विधानसभा सीटों पर इसके अलग मायने हैं। राजनीतिक पंडित दावा करते हैं कि बढ़ा मतदान प्रतिशत एनडीए के लिए ही लाभकारी साबित होगा। हालांकि यह जीत-हार के फैसले को तय कर पाएगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। जिले में गुरुवार को दिनभर हर आम से खास तक सियासी हवा का रुख भांपने में लगे रहे। किस सीट पर कौन भारी पड़ रहा और किस सीट पर किस सियासी समीकरण का असर पड़ रहा है, इसकी हर जगह चर्चा होती रही।

कोई बूथ मैनेजमेंट में लगी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख मतदाताओं के मूड का आकलन करता रहा तो कोई मतदाताओं की इलाकावार वोटिंग के हिसाब से जाति आधारित सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर जीत-हार की संभावनाओं को लेकर दावा करता दिखा। सभी विधानसभा को लेकर सबके अपने अपने विचार थे। चर्चा बिथान से लेकर पटोरी के धमौन तक होते रही। चर्चा में लोग वोट प्रतिशत बढ़ने-घटने के अनुरूप सभी विधानसभा सीटों का जोड़-घटाव करते रहे। सबसे ज्यादा चर्चा सरायरंजन व कल्याणपुर सीट की हुई।

इस पर सरकार के दो मंत्री दाव आजमा रहे है। मंत्री के जीत व हार पर बहस दिनभर होती रही। यहां भी 2019 के मुकाबले वोट प्रतिशत बढ़ा है। इसलिए दावा करने वाले कह रहे कि जो वोट का प्रतिशत बढ़ा है वो कुछ औैर इशारा कर रही है। इसी तरह रोसड़ा सीट पर दोनों प्रत्याशियों की जंग सियासी गलियारों में चर्चित रहा। यहां भी वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है। दूसरी ओर हरकोई अपनी जीत का दावा कर रहा है। ऊंट किस करवट बैठा 14 को पता चलेगा।

चुनाव संपन्न होने के बाद जानकारी देते डीएम :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

27 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago