समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवक के साथ ग्रामीणों ने शर्मनाक बर्ताव किया। शादीशुदा तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसका आधा सिर व मूंछ जबरन मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली जिले के महनार निवासी युवक दिल्ली में काम करता है। वहीं उसकी परिचय घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी एक विवाहिता से हुआ। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम में बदल गया। कुछ दिन पूर्व दोनों अलग-अलग होकर अपने-अपने गांव लौटे थे।
रविवार को युवक महिला से मिलने उसके गांव मुसापुर पहुंचा था। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन नाराज़ ग्रामीणों ने युवक को सज़ा देने का फैसला किया। इसके बाद युवक का आधा सिर और मूंछ मुंडवाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। कई लोग इस दौरान वीडियो बनाते रहे, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक किसी तरह मौके से भाग निकला और तभी से वह लापता है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…