Samastipur

समस्तीपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़ा पेड़ से एक साथ ल’टका मिला, इलाके में सनसनी; परिजनों ने ह’त्या की जतायी आशंका, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत वार्ड संख्या-8 में शनिवार की सुबह एक प्रेमी जोड़ा का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

करीब दो घंटे बाद लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह के 17-18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान भी उसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। दोनों के शव एक साथ लीपटे पेड़ से लटकते मिलने से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इधर, घटना की खबर मिलते ही लड़के के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पंकज के भाई ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों के माध्यम से दोनों के शव मिलने की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं लगती, बल्कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। लड़की की पहचान के बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई।

उधर, उजियारपुर पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से हुई सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे। दोनों की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच तेजी से की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

1 घंटा ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

8 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago