समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत समस्तीपुर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष कॉल रूम की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आम लोग 5 और 6 नवंबर को किसी भी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी अपनी शिकायत, सुझाव या जानकारी इन कॉल रूम नंबरों पर दे सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा अनुसार कॉल रूम नंबर जो जारी किये गये हैं उनमें कल्याणपुर (अजा)- 06274-222901, वारिसनगर 06274-222904, समस्तीपुर 06274-222907, उजियारपुर 06274-222910, मोरवा 06274-222913, सरायरंजन 06274-222916, मोहद्दीननगर 06274-222919, विभूतिपुर 06274-222923, रोसड़ा (अजा) 06274-222926 और के लिये हसनपुर 06274-222931 नंबर जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी असुविधा या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित कॉल रूम पर संपर्क करें।
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…