समस्तीपुर : मतदान का दिन, दोपहर डेढ़ बजे का धूप, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर में 87 वर्षीय बुजुर्ग हेमंत सिंह अपने पोता का सहारा लेकर मतदान करने पहुंचे। बढ़ते उम्र के साथ उनका उत्साह मतदान करने को लेकर गजब था। समस्तीपुर विधानसभा के ताजपुर प्रखंड के जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर में 91 वर्षीय जिलेबिया देवी ने मतदान किया।
उनके साथ नाती अमरजीत कुमार व सुमित कुमार सहारा दे थे। समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आरएसबी इंटर विद्यालय मतदान केंद्र पर 86 अधिवक्ता राम लखन राय बैशाखी के सहारे अपनी पत्नी मेघा देवी व पुत्र प्रशांत यादव के साथ मतदान किया। शहर के महिला महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र में काशीपुर मोहल्ला निवासी शिल्पा कुमारी का हाथ टूटा रहने के बाद भी मतदान करने पहुंची। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पुत्र के साथ गई। इसके बाद तस्वीर भी खिंचवाई।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के क्रम में कई मतदान केंद्रों पर बूढ़े और दिव्यांग मतदाता काफी संख्या में देखे गये। पंजाबी कालोनी स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन मतदान केंद्र संख्या 185 पर उषा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूछे जाने पर वृद्ध मतदाताओं ने बताया कि अगली बार अपना प्रतिनिधि चुन पाएंगे या नहीं, अतः इस बार अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट डालने आये हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकनूर मतदान केंद्र पर दिव्यांग अंजारुल हक अपने ट्राई साईकिल से वोट गिराने पहुंचे थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, वृद्ध, पुरुष व महिलाओं के अतिरिक्त काफी संख्या में विकलांग लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…