समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर राजस्व कर्मचारी से 34,311 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कटिहार जिले के गेरिया रहिका निवासी तथा कल्याणपुर अंचल में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत नीरज कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया है कि 15 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनके एसबीआई कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है, अन्यथा 4000 रुपए इंश्योरेंस के रूप में कट जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। नीरज कुमार ने भरोसा कर उस लिंक पर क्लिक कर दिया। जिससे उनका मोबाइल हैक हो गया। उसे इसका पता बाद में चला।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…