Samastipur

दलसिंहसराय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य सम्मेलन के लिये स्वागत समिति का हुआ गठन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य सम्मेलन के लिए स्वागत समिति के गठन को लेकर आरबी कालेज में रामाश्रय महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 51 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया। स्वागताध्यक्ष सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक अजय कुमार को बनाया गया। स्वागत मंत्री एडवा के राज्य सचिव नीलम देवी, कोषाध्यक्ष सीपीएम के जिला कमेटी सदस्य विधान चंद को चुना गया।

बैठक में एडवा का राज्य सम्मेलन 24 व 25 दिसम्बर को दलसिंहसराय में ही कराने का फैसला लिया गया। जिसकी तैयारी के लिए सभी प्रखंड व यूनिट के बैठक कर तैयारी में जुटाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस सम्मेलन में एडवा के राज्यस्तरीय 200 डेलीगेट शामिल होंगे। बैठक में एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, रघुनाथ राय, शशिकांत झा, महेश कुमार, बसंती कुमारी, सुलेखा कुमारी, निशा कुमारी, शांति कुमारी, ललिता देवी, रूबी देवी, अरविंद राय, रामसेवक राय, महेन्द्र सिंह, रामनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

20 घंटे ago