Samastipur

दलसिंहसराय में चिराग और देवेंद्र फडणवीस ने भरी हुंकार, LJPR प्रमुख ने रवीना कुशवाहा को बताया अपनी छोटी बहन

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान की उलटी गिनती शुरू होते ही राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुँच गई हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय बाजार समिति मैदान में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पहुँचे।

जनसभा में चिराग पासवान ने कहा कि इस बार बिहार के भविष्य का फैसला महिला और युवा मतदाता करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाषण देने नहीं, बल्कि जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। चिराग ने उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को भारी मतों से जिताने की अपील की। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष बिहार के विकास की राह तय करेंगे और इस राह को दिशा देने की जिम्मेदारी महिलाओं और युवाओं पर है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को विकासशील बिहार की गारंटी बताते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है। प्रशांत पंकज को क्षेत्र का सबसे बेहतर उम्मीदवार बताते हुए उन्होंने कहा कि वे उजियारपुर की समस्याओं के समाधान और बड़ी योजनाओं को क्षेत्र तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

विभूतिपुर की प्रत्याशी रवीना कुशवाहा को अपनी छोटी बहन बताते हुए चिराग ने कहा कि उनकी जीत ही उनकी व्यक्तिगत जीत होगी। कार्यक्रम में शामिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बिहार के युवाओं की किस्मत का फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तरक्की का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

फडणवीस ने कहा कि मुंबई में तीन लाख बिहारियों के साथ भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया था, जिससे स्पष्ट है कि बिहार मोदी जी के दिल में बसता है और मोदी जी बिहार के मन में। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच वर्षों में एनडीए सरकार एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराएगी, जिससे युवाओं को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए फडणवीस ने कहा कि तेजस्वी भैया की लालटेन में अब तेल नहीं बचा है, और बिहार चलाना बच्चों का खेल नहीं है। एनडीए की इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पूरे मैदान में उत्साह देखने को मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

10 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

11 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

11 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

11 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

12 घंटे ago