समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले अंतर जिला अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी की दुकान में लूट की साजिश को विफल कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार और बिना नंबर की कार बरामद की गई है। पूछताछ में उन्होंने दलसिंहसराय के एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में लूट की योजना का खुलासा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन देसी पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और बिना नंबर की लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली। त्वरित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम, अवर निरीक्षक संतोष कुमार, राहुल कश्यप, पिंटू सिंह, तकनीकी शाखा समस्तीपुर, एसटीएफ टीम और अन्य पुलिस बल शामिल थे।
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने गिरफ्तार बदमाश के बारे में बताया कि छापेमारी में लाल रंग की बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट कार में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हलई थाना क्षेत्र के महमदपुर वार्ड 14 निवासी अशोक सहनी के पुत्र रमेश सहनी , दरभंगा जिला के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे वार्ड 14 निवासी रंधीर चौधरी के पुत्र केश कुमार उर्फ राजा चौधरी,लहेरियासराय थाना क्षेत्र लहेरियासराय सैदनगर निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार यादव उर्फ सलमान , बहेरी थाना क्षेत्र दुबोली ठाठोपुर निवासी स्व नरेश कुमार के पुत्र रितू राज और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ वार्ड संख्या 11 निवासी स्व रामबिलास सिंह के पुत्र टोनी कांत भारती के रूप में हुई।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…