Samastipur

समस्तीपुर में मथुरापुर घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में पुल के उपर से ग्रेजुएशन के छात्र ने नदी में लगायी छलांग, लापता

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट और मथुरापुर घाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित पुल से बुधवार को एक 18 वर्षीय छात्र ने नदी में छलांग लगा दी। छात्र अपनी साइकिल पुल पर खड़ी कर नीचे कूद गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

लापता युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड संख्या-9 निवासी महेश महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह ग्रेजुएशन द्वितीय पार्ट का छात्र था। बताया गया कि वह रोज की तरह कोचिंग करने शहर आया था। लौटते समय उसने पुल से कूदकर यह कदम उठाया। उसके बैग में मिले कागजातों से उसकी पहचान की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। टीम गुरुवार की सुबह पुनः खोज अभियान चलाएगी।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभिभावक की डांट-फटकार के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago