Samastipur

समस्तीपुर: चुनाव ड्यूटी पर आए ASI पर युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर तोड़फोड़ व बवाल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए एक सब-इंस्पेक्टर की हरकत से सोमवार की देर शाम पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। रामपुर जलालपुर स्थित पीटीसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया, जब एक एसआई पर स्थानीय युवक को हॉस्टल की तीसरी मंजिल से फेंकने का गंभीर आरोप लगा। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-21 निवासी चीना दास के 27 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार मजदूरी कर अपने परिवार पत्नी और चार बच्चों का पालन-पोषण करता है। सोमवार कीमशाम कॉलेज चौक के पास किसी बात को लेकर मनीष और एसआई के बीच कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि एसआई नशे की हालत में था। पहले उसने चौक पर ही मनीष की पिटाई की, इसके बाद उसे जबरन कॉलेज परिसर स्थित छात्रावास में ले जाया गया। आरोप है कि हॉस्टल के कमरे में मनीष को लाठी और पिस्टल के बट से पीटा गया। पिटाई के दौरान पिस्टल से वार कर उसका दांत भी तोड़ दिया गया। इसके बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंच गए और प्रवेश द्वार बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी एसआई की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की, जिसमें टेबल-कुर्सियां, सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। घायल मनीष को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी एसआई का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

45 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

57 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago