Bihar

अनंत सिंह के प्रचार के लिए ललन सिंह और सम्राट चौधरी द्वारा रोड शो मामले में केस दर्ज, गाड़ी जब्त

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीेएम सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती है। मोकामा में इन दोनों नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में अत्यधिक लंबा काफिला होने के कारण केस दर्ज किया गया है। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी अनंत सिंह के ही समर्थन में रोड शो करने गए थे।

मोकामा में सोमवार को आयोजित केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने सायरन लगी कार सहित दो वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं, आयोजक पर केस दर्ज हुआ है।

जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव प्रचार करने सोमवार को मोकामा पहुंचे थे। रोड शो में उनके साथ उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी भी थे। रोड शो के दौरान काफिले में शामिल सभी कार की जांच की गई। वहीं, सायरन बजाने वाली कार सहित दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त कर लिया। डीएम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर रोड शो के लिए आवेदन देने वाले आयोजक के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली जीप में बरहपुर से मोकामा तिराहा चौक तक रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। रोड शो बरहपुर, मोर, शिवनार से थाना चौक होते हुए तिराहा चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

मोकमा विधानसभा के एनडीए समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के दुलारचंद हत्याकांड में जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लिया है। हम सभी का दायित्व है कि एक-एक कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर भारी बहुमत से जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव में अनंत सिंह के पक्ष में लोग चुनाव की कमान संभालें ताकि अनंत बाबू जीत जाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब चुनाव तक मोकामा में ही रहने की बात कहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago