समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर साइबर पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलायी 1.52 लाख राशि, SBI क्रेडिट कार्ड से कर लिया गया था फ्राॅड

समस्तीपुर : क्रेडिट कार्ड से हुई साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी राशि वापस दिला दी है। दरअसल ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा गढ़ निवासी रामश्रय राय के पुत्र हरेराम राय के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 52 हजार 423 रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी जांच और आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद पुलिस ने ठगी की गई पूरी राशि 1 लाख 52 हजार 423 रूपये साइबर फ्रॉड के अकाउंट से रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इधर साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आम नागरिकों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने और संदिग्ध कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150