Samastipur

काउंटिंग को ले ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, समस्तीपुर के कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

समस्तीपुर : आज होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना के अवसर पर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना परिसर के आसपास सुरक्षा कारणों से कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को सौंपी गयी है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मगरदही घाट से मोक्षधाम मंदिर- धम्मक चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन, प्रत्याशी, समर्थक व पोलिंग एजेंट समस्तीपुर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र की ओर जा सकेंगे।

वहीं मगरदही घाट से बाजार की ओर आम लोगों व वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत पासधारी वाहन एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मी ही निर्धारित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। चाँदनी चौक की ओर से समस्तीपुर कॉलेज जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

रूट डायवर्जन किया गया :

प्रशासन ने मतगणना के दिन शहर में सुचारु यातायात सुनिश्चित करने हेतु रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। कल्याणपुर चौक से दरभंगा की ओर जाने वाले वाहन ताजपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। मुसरीघरारी चौक से दरभंगा जाने वाले वाहन भी ताजपुर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। सुभाष चौक (ताजपुर) से समस्तीपुर की ओर आने वाले वाहनों को ताजपुर से ही वापस भेजा जाएगा।

बाजीतपुर जेल चौक से समस्तीपुर आने वाले वाहन ताजपुर की ओर मोड़ दिए जाएंगे। वहीं गरूआरा चौक (पूसा रोड) से समस्तीपुर की ओर आने वाले वाहनों को भी ताजपुर होते हुए भेजा जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि काउंटिंग के दौरान आज अनावश्यक रूप से समस्तीपुर कॉलेज या उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Avinash Roy

Recent Posts

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

36 मिनट ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

5 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

8 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

8 घंटे ago