बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के भड़काऊ बयान से राज्य का सियासी पारा हाई है. उन्होंने कहा था कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार को बांग्लादेश और नेपाल बना देंगे. इसको लेकर जहां एक तरफ बीजेपी और जेडीयू हमलावर हैं तो वहीं अब राज्य पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है.
राज्य के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) ने इस बयान को उकसाने वाला और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताते हुए संबंधित थाने को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. डीजीपी विनय कुमार ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि बताया कि मतगणना की तैयारी कर ली गई है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, चेकिंग चल रही है. विक्ट्री सेलिब्रेशन कहीं पर भी नहीं मनाया जाएगा. इसको लेकर चुनाव आयोग का पहले से नियम है.
आरजेडी नेता के बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये गलत है. इसको लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है. यह गैर जिम्मेदाराना बयान है. जिस तरह पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है, उसी तरह मतगणना होगी. ये भड़काऊ बयान है, इस पर एफआईआर दर्ज की जा रही है.
आरजेडी ने किया बचाव
आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने पार्टी नेता के बयान का बचाव किया. उन्होंने कहा, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें. हमने एग्जिट पोल कराने के लिए किसी को प्रायोजित नहीं किया. बिहार चुनाव रैली के दौरान भाजपा द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वे हार रहे हैं. वे बिहार में रोजगार या विकास की बात नहीं करते हैं. इस चुनाव में हमने कई स्तरों पर बदलाव देखा है.”
जेडीयू और बीजेपी ने साधा निशान
जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने सुनील सिंह के बयान को लेकर आरजेडी पर सीधा हमला बोला है. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि यह बयान साफ दिखाता है कि आरजेडी पहले ही अपनी हार मान चुकी है. वोट चोरी और संविधान खतरे में होने जैसी बातें कहकर जनता को भड़काने की कोशिश की जा रही है. इलेक्शन कमीशन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए.
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…