Samastipur

पोल्ड EVM व VVPAT को तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में किया गया सील, 24 घंटे CCTV से रखी जा रही निगरानी

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (अजा) व हसनपुर में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के कुल 3603 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग सम्पन्न होने के बाद सभी मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समस्तीपुर काॅलेज परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित कर दिया गया है।

पोल्ड ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम को डबल लॉक सिस्टम और सील्ड सुरक्षा के तहत बंद किया गया है। सुरक्षा के लिए दो स्तरीय व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें अंदरुनी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को और बाहरी सुरक्षा जिला पुलिस को सौंपी गई है। यानी की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिसका लाइव फुटेज नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध है।

मतदान प्रक्रिया के दौरान प्राप्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को अलग-अलग स्ट्रॉन्ग रूम में आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षित रखा गया है। उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को भी स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी को लेकर अधिकृत क्षेत्रों से निरीक्षण की अनुमति दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में सीसीटीवी डिस्प्ले की व्यवस्था भी की गई है ताकि प्रत्याशी या प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को देख सकें।

इधर 14 नवंबर को मतगणना के दौरान सभी स्ट्रॉन्ग रूम अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ खोले जाएंगे, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पूरी व्यवस्था चुनाव आचार संहिता एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप की गई है, जिससे मतगणना में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

1 घंटा ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

8 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago