Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज पर देर रात तक EVM होता रहा जमा, DM और SP खुद रहे मौजूद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में पहले चरण में संपन्न हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती 14 नवंबर को जिला मुख्यालय से सटे जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगी। जिसको लेकर चुनाव क्षेत्रों से ईवीएम गुरुवार की देर रात तक जमा कराया गया। ईवीएम जमा करने के लिए मतदान कर्मी की लंबी लाइन लगी हुई थी। ईवीएम पहुंचने के साथ ही समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी की टीम सहयोग में लगी रही। वहीं चुनाव के मद्देनजर यातायात पुलिस के द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया था।

शहर में चिन्हित स्थलों पर वन वे, नो इंट्री और रुट डायवर्ट किया गया था, ताकि मतदान केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित संग्रहण केंद्र ले जाने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। इसके अलावे सुरक्षा के दृष्टकोण से 11 चिन्हित स्थलों पर ड्रॉपगेट और बैरिकेडिंग बनाया गया था। यातायात संधारण के लिए 26 चिन्हित स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहे।

वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

17 मिनट ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

5 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

10 घंटे ago