Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में मतगणना को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, जारी किए अहम निर्देश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को लेकर समस्तीपुर कॉलेज में जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डीएम ने बताया कि मतगणना कार्य 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से आरंभ होगा और परिणाम घोषित होने तक लगातार जारी रहेगा। मतगणना स्थल को कई हिस्सों में विभाजित किया गया है ताकि भीड़ और वाहनों का दबाव नियंत्रित रखा जा सके।

यहां से होगी आवाजाही पर नियंत्रण :

समस्तीपुर कॉलेज से लगभग 100 मीटर पश्चिम स्थित कन्हैया चौक पेट्रोल पंप के पास ड्रॉप गेट बनाया गया है। यहां पर प्रवेश से पहले पहचान पत्र की सख्त जांच की जाएगी। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल पहचान पत्र धारक ही पैदल कॉलेज परिसर की ओर जा सकेंगे।प्रवेक्षक, डीएम और एसपी के वाहनों को छोड़कर किसी अन्य वाहन को इस गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। अन्य सभी वाहनों को हाउसिंग बोर्ड मैदान में पार्क करना अनिवार्य होगा।

वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था :

रोसड़ा दिशा से आने वाले अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता और मतगणना कर्मी चांदनी चौक से उत्तर बांध रोड होते हुए हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेंगे और अपने वाहन वहीं पार्क करेंगे। इसके बाद वे पैदल एनसीसी ऑफिस के पास स्थित ड्रॉप गेट से कॉलेज परिसर की ओर प्रवेश करेंगे, जहां पहचान पत्र की जांच की जाएगी।

सरकारी पदाधिकारियों और मतगणना कर्मियों के लिए भी वाहनों की पार्किंग हाउसिंग बोर्ड मैदान में ही निर्धारित की गई है। वहीं, समस्तीपुर शहर की ओर से आने वाले पदाधिकारी अपने वाहन कॉलेज के मुख्य द्वार के उत्तर-पश्चिमी बाउंड्री के अंदर बने खुले मैदान में पार्क करेंगे। कॉलेज परिसर में केवल प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन ने सभी संबंधितों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि मतगणना कार्य बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago