सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के इस स्कूल में BPSC शिक्षिका का कॉलर पकड़कर 11वीं के छात्र ने की बदतमीजी; उठा लेने तक की दे डाली धमकी, FIR दर्ज, DM और DEO ने भी लिया संज्ञान

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated)

FIR के बाद भी आरोपी छात्र को पकड़ पाने में पुलिस असफल 

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/बिथान : प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सखवा बिथान में तैनात बीपीएससी से बहाल एक महिला शिक्षिका से उसी के छात्र द्वारा बदतमीजी और छेड़छाड़ किये जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। शिक्षिका ने बिथान थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अब तक उक्त आरोपी छात्र और उसके साथियों को पकड़ नहीं सकी है। इधर इस संबंध में बिथान थानाध्यक्ष का बताना है कि नाबालिग होने के कारण वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि उक्त आरोपी छात्र के आतंक से विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिका के अलावे छात्राएं भी परेशान है। राह चलते छात्राओं पर गंदे-गंदे कमेंटबाजी, पैसे उड़ाकर गंदे हरकत करना और धमकी देना उसका काम है। लेकिन फिर भी उसपर कारवाई नहीं हो रही है। विरोध करने पर एक बार स्कूल के हेडमास्टर कामेश्वर यादव को भी उसने बेल्ट से जमकर पीटा था।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शिक्षिका द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में विद्यालय के सभी शिक्षक व परिचारी इस बात के गवाह बने हैं की बीते 27 नवंबर को विद्यालय परिसर में घूसकर उसी विद्यालय में पढ़ने वाले 11वीं के एक नाबालिग छात्र द्वारा महिला शिक्षिका दीपा कुमारी (25 वर्ष) का काॅलर पकड़कर उससे बदतमीजी और अभद्रता की गयी। बताया गया है कि छात्र अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुस आया, और शिक्षिका का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान शिक्षिका का कॉलर पकड़कर उसके साथ गलत हरकत करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

IMG 20240904 WA0139

इधर शिक्षा के मंदिर में घटित घटना के बाद डीइओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर बिथान के बीईओ मनोज कुमार मिश्र ने शिक्षिका दीपा कुमारी की प्रतिनियुक्ति सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से एसएस उच्च विद्यालय सखवा से पीएसपी उच्च माध्यमिक विद्यालय बिथान कर दिया है। शिक्षिका को निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही प्रतिनियुक्त विद्यालय में योगदान दे।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

विदित हो कि शिक्षिका दीपा कुमारी ने बिथान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए को सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिक्षिका ने एसएस उच्च विद्यालय सखवा के कक्षा 11वीं के छात्र से अपनी जान पर खतरा बताया है। बताते चलें कि पीड़ित शिक्षिका ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी छात्र की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि उसने वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ भी गालीगलौज और बेल्ट से मारपीट की थी। इस घटना ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों की सुरक्षा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। इधर जानकारी मिलने पर डीएम रोशन कुशवाहा ने भी पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150