सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के बनारस स्टेट मोहल्ला में छड़ चोरी की कोशिश नाकाम, रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने शहर के बनारस स्टेट मोहल्ला के पास से बीती रात छड़ चोरी के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी निवासी मोहम्मद फैयाज के रूप में की गई है। मामले में पीड़ित सरोज झा के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि देर रात मोहल्ले के लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक को छड़ लादकर ले जाते हुए देखा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर ई-रिक्शा चालक ने बताया कि उसे भाड़ा देने के बहाने मौके पर बुलाया गया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बेलारी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150