Samastipur

मोरवा विधानसभा क्षेत्र की ऑब्जर्वर वज्रगृह और मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 14 नवम्बर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा बुधवार को मोरवा विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक बी. महेश्वरी ने लिया। समस्तीपुर कॉलेज परिसर स्थित वज्रगृह एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना टेबलों की संरचना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और मतगणना दिवस पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ऑब्जर्वर ने मौके पर मौजूद निर्वाचित पदाधिकारी सह डीसीएलआर पटोरी रोहित कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर मतगणना प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने तैयारियों को देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर की गई तैयारियां संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना दिवस पर समयबद्ध, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनी रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago