बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की शर्मनाक हार के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ गई है। अपने पिता लालू को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने के साथ ही राजनीति भी छोड़ देने का एलान कर दिया है। वहीं, अब रोहिणी मीडिया के सामने आ गईं हैं।
राजद नेता रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने पर कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है… सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?…”
जब परिवार छोड़ने का सवाल पूछा गया तो रोहिणी ने कहा कि ये सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी से जाकर पूछिए। उन्होंने कहा कि जब संजय और रमीज का नाम लिया जाएगा, तो आपको घर से निकाल दिया जाएगा। आपको बदनाम किया जाएगा। आपको गाली दिलवाया जाएगा। आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।
रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सारा दोष में अपने ऊपर ले रही हूं, संजय यादव-रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं राजनीति छोड़ रही हूं और परिवार से नाता तोड़ रही हूं।
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…