Samastipur

करीब चार घंटे तक जाम से कराहता रहा समस्तीपुर शहर, दोपहर करीब 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेंगते रहे वाहन

समस्तीपुर : शहर में लग रहे हर दिन के जाम से शहरवासी काफी परेशान हैं। सोमवार को करीब तीन से चार घंटे तक जाम लगा रहा। पूरे दिन क्रांति होटल, पटेल गोलंबर, एसडीसी कार्यालय, ओवरब्रिज, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। इस कारण लोग इससे कराहते रहे एवं त्राहिमाम करते रहे। मिनट भर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों पर स्थिति ऐसी थी की गाड़ी रेंग रही थी।

लोगों का कहना है कि आधी सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ठेले लगाए जा रहे हैं। शेष सड़क पर ई-रिक्शा, टेंपो चालकों द्वारा जाम लगाया जा रहा है। जिससे बाइक सवारों, पैदल यात्रियों को जाम में फंसना पड़ता है। इस संबंध में ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि शादी-विवाह कार्यक्रम को लेकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अधिकतर जवान चुनावी कार्य कराने के लिये मधुबनी गये हुए हैं। शेष जवान को जाम खत्म कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें की 12 बजे दोपहर से लेकर करीब 4 बजे तक शहर में जाम कि स्थिति बनी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

4 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

7 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

17 घंटे ago