समस्तीपुर/उजियारपुर : हरियाणा के फरीदाबाद से अपहृत किशोरी अंगारघाट थाना के डिहुली गांव स्थित प्रेमी के घर से धरायी। उसे फरीदाबाद जिला के मुजेश्वर थाना की पुलिस ने रविवार को अंगारघाट थाना की पुलिस के सहयोग से बरामद किया है। इस दौरान आरोपी अपहरणकर्ता (प्रेमी) डिहुली वासकित पासवान का पुत्र विजय पासवान को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बंध में हरियाणा के फरीदाबाद जिला के मुजेश्वर थाना की पुलिस अधिकारी एएसआई बिनोद कुमार ने बताया बरामद की गई किशोरी को विगत 29 अक्टूबर को आरोपी ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद किशोरी के परिजन ने मुजेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी थी। इसके बाद छानबीन में मिली जानकारी के बाद रविवार को अंगारघाट थाना की पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद करने के साथ प्रेमी को भी गिरफ्तार कर साथ ले गयी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…