Samastipur

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को समस्तीपुर पुलिस ने 24 हजार रुपये फ्राॅड के अकाउंट से रिकवर कर कराये वापस

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराध के मामलों में सक्रियता दिखाते हुए साइबर थाने की पुलिस ने एक पीड़ित युवक को 24 हजार रुपये वापस दिलाया है। जानकारी के अनुसार कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे के स्व. जयकुमार प्रसाद साह के पुत्र रविन्द्र कुमार के के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए साइबर बदमाशों ने 24 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

ठगी होने के बाद उसने तुरंत नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन संख्या 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने की टीम ने मामले की गहन जांच की और त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के अकाउंट से 24 हजार रुपये रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें और सतर्क रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

1 घंटा ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago