सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आज कुछ ही घंटों बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, समस्तीपुर में मतदान सामग्री के वितरण की सभी तैयारी पूरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा चुनाव के तहत जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में आगामी 6 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए आज शाम चार बजे चुनाव प्रचार ​थम जाएगा। मतदान सामग्री का वितरण मंगलवार को कर्मियों के बीच वितरण किया जाएगा। मतदान सामग्री का वितरण सभी कर्मियों को अनुमंडल में बने डिस्पैच सेंटर पर किया जाएगा। वहीं पर से 5 नवंबर को ईवीएम मशीन का वितरण किया जाएगा। जिसकी सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

तैयारी में किसी भी तरह की खामियां नहीं हो, इसको लेकर जिलाधिकारी ने स्वयं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया है। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में तीन विधानसभा का मतदान सामग्री का वितरण मंगलवार को किया जाएगा। इसमें समस्तीपुर विधानसभा, कल्याणपुर विधानसभा एवं वारिसनगर विधानसभा के चुनाव कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। 5 नवंबर को ईवीएम मशीन का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार पटोरी में गुलाब बबूना इंटर स्कूल पर मोरवा विधानसभा एवं मोहिउद्दीननगर विधानसभा का सामग्री का वितरण किया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150