Samastipur

उजियारपुर में जनसुराज पार्टी की बैठक, प्रत्याशी चयन पर सदस्यों ने बंद लिफाफे में सौंपी अपनी राय

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैनिक स्कूल कैंपस में जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं पार्टी प्रत्याशी के चयन को लेकर जनसुराज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त प्रवेक्षक की देखदेख में आयोजित इस बैठक में पार्टी के संस्थापक व प्राथमिक सदस्य, सभी संभावित प्रत्याशी व संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राजू सहनी, महाशंकर चौधरी, अजय कुमार, सुधीर कुशवाहा, रिंकी कुमारी, सुनीता शर्मा, पप्पू गुप्ता, सहित अन्य विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में बातें रखी।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी सुरेश पटेल समेत पार्टी से जुड़े अधिकारियों ने भी अपनी अपनी बातें रखी। उम्मीदवारों की बातें सुनने के उपरांत संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों ने अपनी अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद प्रवेक्षक को सौंपा। प्रवेक्षकों ने बताया कि संस्थापक व प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट वे पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम तीन से आठ अक्तूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई थी। अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दी जा रही है। बैठक में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सदस्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

22 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

22 घंटे ago