Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में चल रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में लगुनियां और टभका की टीम बनी चैंपियन  

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में खेले जा रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों में उत्साह और जोश चरम पर रहा। जिले के 130 विद्यालयों के लगभग ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 आयु वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच चयन प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को एथलेटिक्स, कबड्डी, योगा, शतरंज, वॉलीबॉल और क्रिकेट (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी अब प्रमंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय की शिवानी कुमारी, बिरसिंहपुर की मीनाक्षी सिंघानिया और सरायरंजन की वैष्णवी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में वारिसनगर के सतीश कुमार, बिरसिंहपुर के आदित्य कुमार और चकहाजी के सिद्धार्थ कुमार ने क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के सुमन कुमार (बिरसिंहपुर), सिद्धार्थ कुमार (चकहाजी) और मनजीत कुमार (विभूतिपुर) ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। वहीं बालिका वर्ग में रूपा कुमारी (सरायरंजन), स्वाति कुमारी (मालदा) और सृष्टि कुमारी (सरायरंजन) विजेता रहीं। लंबी कूद में हरपुर एलौथ की बेबी कुमारी, कल्याणपुर की कोमल कुमारी, सरायरंजन की पल्लवी रानी एवं बालक वर्ग में सतीश कुमार (वारिसनगर), शिवम कुमार (बिरसिंहपुर) और समर राज (रोसड़ा) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लाल कोठी परिसर में खेले गए कबड्डी मुकाबले रोमांचक रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में अंबेडकर आवासीय विद्यालय समस्तीपुर ने सेंट स्टीफन दलसिंहसराय को 21-03 से हराया, जबकि बालक वर्ग में ईश्वरीय उच्च विद्यालय टभका ने लगूनिया रघुकंठ को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय लगूनिया रघुकंठ ने सिंहमा बिथान को 17-16 से कड़े संघर्ष में मात दी, वहीं बालक वर्ग में ईश्वरीय उच्च विद्यालय टभका ने दलसिंहसराय को 37-08 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक मंच मिले। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

9 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago