समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 30 और 31 अक्टूबर को संभावित वर्षा को देखते हुए सभी स्थलाधिकारियों को पूर्व से ही समुचित तैयारी करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ईवीएम कमीशनिंग, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण एवं डाक मतपत्र मतदान अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जहाँ भी आवश्यकता हो, वहाँ वाटरप्रूफ पंडालों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा की स्थिति में भी निर्वाचन से जुड़ी सभी गतिविधियाँ समय पर और सुचारू रूप से संचालित हो सकें। डीएम श्री कुशवाहा ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित न हो।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…