समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा कर लिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग सॉकेट इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रखंड समस्तीपुर, पटोरी और शिवाजीनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने प्रमाणित किया है कि उनके प्रखंडाधीन सभी मतदान केन्द्रों पर दिए गए निर्देशानुसार वेबकास्टिंग हेतु सॉकेट (Socket) इंस्टॉलेशन एवं सेंकिट की व्यवस्था यथास्थान कर दी गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी प्रखंडों से प्रमाणपत्र एवं सॉकेट इंस्टॉलेशन संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरंभ की थी। इस क्रम में समस्तीपुर, पटोरी और शिवाजीनगर प्रखंडों ने समय से पहले कार्य पूर्ण कर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रतिवेदन भेज दिया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वेबकास्टिंग प्रणाली के माध्यम से मतदान दिवस पर सभी केंद्रों की गतिविधियों की रीयल-टाइम निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी अनियमितता या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रखंडों में तैयारी संतोषजनक है।
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…