Samastipur

करीब 42 साल से सक्रिय राजनीति में हैं विजय कुमार चौधरी, बैंक पीओ की नौकरी छोड़ आए थे चुनावी मैदान में

समस्तीपुर : सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चौथी बार मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे विजय कुमार चौधरी पहले भी तीन टर्म बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। कुल मिलाकर वह 6 बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे और मंत्री पद से लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पर को सुशोभित किये। वे विगत 42 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। 1982 के उपचुनाव में दलसिंहसराय से राजनीतिक पारी की शुरूआत की। 1985 और 1990 में भी विधानसभा सदस्य रहे।

वर्ष 1990 में जीत के बाद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उपसचेतक बने। तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के करीबी होने के कारण कुछ समय तक जन कांग्रेस के साथ रहे। 1995 के चुनाव में जनता दल से पराजित होना पड़ा। 2000 के चुनाव में भी हार मिली। इसके बाद रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से फरवरी और नवंबर 2005 के चुनाव में भी जीत नहीं मिली। तब उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया। पहले वह जदयू के महासचिव बने। फिर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के अचानक पद छोडऩे के बाद सूबे की राजनीति में स्थापित हो गए।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नए समीकरण के संकेत दिए। भाग्य ने साथ दिया। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से 2010 के चुनाव में राजद के रामाश्रय सहनी को 17754 मतों से हराया। प्रदेश में इनके नेतृत्व में हुए चुनाव में राजग को भारी सफलता मिली। इसके बाद नीतीश सरकार में जलसंसाधन मंत्री और प्रभारी गृहमंत्री बने। मांझी प्रकरण के बाद जदयू विधायक दल के नेता चुने गए। इसके बाद फिर जलसंसाधन, कृषि, सूचना व जनसंपर्क मंत्री बने। नीतीश कुमार ने भरोसा जताया तो विधानसभा अध्यक्ष बने।

पिता की मृत्यु के बाद आए थे राजनीति में :

पिता सह कांग्रेस के पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी की 1982 में हुई मृत्यु के बाद विजय चौधरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। मृदुल स्वभाव के विजय कुमार चौधरी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। 2025 का विधानसभा चुनाव काफी मायनों में रोचक है। क्षेत्र में वह विकास के मुद्दे पर लगातार चौथी बार उतरने की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्रियों में उनकी गिनती होती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर संभवतः 16 अक्टूबर को वह नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

12 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

12 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

13 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

22 घंटे ago