समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी रण बेहद दिलचस्प हो गया है। यहाँ की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक गठबंधनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जातीय समीकरण और व्यक्तिगत प्रभाव ने इसे बहुकोणीय मुकाबले में बदल दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट से चारों प्रमुख उम्मीदवार कुशवाहा (कोइरी) समाज से आते हैं, जिससे मतदाता विशेषकर इस समाज के वोटर असमंजस में हैं।
1. आलोक मेहता (राजद – महागठबंधन): पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक, पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
2. प्रशांत कुमार पंकज (राष्ट्रीय लोक मोर्चा – एनडीए): उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले RLM के प्रत्याशी, एनडीए गठबंधन से मैदान में।
3. दुर्गा प्रसाद सिंह (जनसुराज): पूर्व विधायक, जो पहले जदयू, राजद और भाजपा तीनों दलों में रहे। अब जनसुराज से किस्मत आजमा रहे हैं।
4. उपेंद्र कुशवाहा (निर्दलीय – भाजपा बागी): भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पार्टी से नाराज होकर बागी के रूप में चुनावी मैदान में।
चारों प्रमुख प्रत्याशियों के कुशवाहा समाज से होने के कारण इस बार वोटों का भारी बिखराव तय माना जा रहा है। यह विभाजन किसके पक्ष में जाएगा, यह फिलहाल कहना मुश्किल है। हालांकि राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि पारंपरिक गठबंधन वोट बैंक अब भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
चुनावी गलियारों में इस सीट पर “दो-दो उपेंद्र कुशवाहा” की चर्चा भी खूब हो रही है। एक ओर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जिनकी पार्टी एनडीए के तहत यहाँ से उम्मीदवार उतार रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के बागी उपेंद्र कुशवाहा खुद निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। बागी उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से यह सीट एनडीए में RLM के खाते में चली गई। अब यह सीट व्यक्तिगत प्रभाव बनाम गठबंधन समीकरण का केंद्र बन गई है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…