Bihar

क्या चुनाव बाद डिप्टी सीएम पद पर LJP करेगी दावेदारी, चिराग पासवान ने दिया जवाब

बिहार चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने चुनाव से जुड़ी कई सवालों पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। ‘न्यूज 18’ से एक साक्षात्कार के दौरान चिराग पासवान से पूछा गया कि चुनाव बाद डिप्टी सीएम पद पर LJP करेगी दावेदारी करेगी? इसपर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मुझे लगता है कि यह सारे विषय ऐसे हैं जिनका समय से पहले चर्चा करने का कोई मतलब ही नहीं है। अभी सरकार पहले बन जाए। मुझे लगता है कि इन्हीं महत्वकांक्षाओं ने ही महागठबंधन का बेड़ा गर्क किया है।

अगर सहनी जिस डिप्टी सीएम बनने के लिए नहीं अड़ते तो…अरे पहले सरकार में तो आ जाओ। हमलोग एक-एक कर के अपना काम करेंगे। पहले बड़ी जीत तो मिल जाए। उसके बाद देखेंगे किस दल का कैसा प्रदर्शन रहता है उसके आधार पर किस दल की क्या भूमिका होगी, यह तय किया जाएगा।

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे चिराग पासवान ने इस इंटरव्यू में कहा कि हमारी मेहनत ने पिछले चुनावों में असर दिखाया था और इस बार एकजुटता से यह असर निर्णायक साबित होगा। चिराग पासवान ने पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय जनता दल को घमंड हो गया था कि वो सबसे बड़ी पार्टी है तो वो कौन सी सीट जीती, जहां जनता दल यूनाइटेड हारी। इसलिए आप उसे हारा हुआ सीट बोल रहे हैं।

महागठबंधन सीट तक नहीं बांट पाया- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव परिणाम में महज 20-25 दिन का समय बचा है। 14 तारीख को परिणाम आएंगे। मैं किसी सर्वे में विश्वास नहीं करता। सर्वे में तो मुझे बहुत ही कम बार अच्छा दिखाया। लोकसभा चुनाव में तो मुझे सिर्फ 2 सीटें जीतते हुए ही दिखाया था। मैंने हमेशा अपनी मेहनत पर विश्वास किया है। मैं मानता हूं कि कुछ सीटों पर हमें जरुर ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी।

लोग अब ऐसा है कि लोगों का माइंडसेट बदल रहा है। लोग सोच रहे हैं कि अब ऐसे ही विधायक को चुन कर भेजना होगा जो केंद्र सरकार का हिस्सा हो। महागठबंधन में जिस तरीके से बिखराव है तो उसे लेकर किसी के मन में शंका नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी। महागठबंधन जो सीटों की संख्या तक नहीं बांट पाया वो सरकार चलाएंगे। ऐसे में हम एनडीए के उम्मीदवार को जीता कर ही भेजें ताकि वो राज्य सरकार औऱ केंद्र सरकार से मिलकर हमारे प्रदेश का विकास कर सके।

बिहार में महागठबंधन बिखरा हुआ है- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि पिछली बार एनडीए बंटा हुआ था और इस बार महागठबंधन बंटा हुआ है। पिछली बार मैंने अकेले चुनाव लड़ा था और अब तो कांग्रेस कई सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है तो राजद भी कई जगहों अकेले चुनाव लड़ रही है। तो ऐसा नहीं है कि जिन 10-12 सीटों पर वो चुनाव लड़ रहे हैं उसका कोई असर पड़ेगा। इसका पूरे राज्य में असर पड़ेगा।

पूरे राज्य में महागठबंधन आपको बिखरा हुआ दिखेगा। क्या एक जहां राजद और कांग्रेस लड़ रही है तो क्या कांग्रेस के लोग उत्साहित होकर जाएंगे। कतई नहीं जाएंगे। नेता ऊपर में मिल जाते हैं और ये लोग एसी कमरों में बैठ कर सीटों का बंटवारा कर लेते हैं, क्या एक बार भी ये नीचे के कार्यकर्ताओं की भावना को समझते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है। तो कल ये लोग (बड़े नेता) एक दूसरे का हाथ पकड़ कर फोटो भी खिंचवा लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago