समस्तीपुर : पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय मशाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगी।
प्रतियोगिता में समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-16 बालक वर्ग में किशन कुमार ने क्रिकेट बॉल थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में रिया कुमारी ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक और अंशु कुमारी ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता।वहीं अंडर-14 बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में भी समस्तीपुर के खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सभी वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर समस्तीपुर की टीम ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…