सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ताजपुर के कुख्यात शराब कारोबारी अजय राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

समस्तीपुर : ताजपुर पुलिस ने कुख्यात शराब कारोबारी अजय कुमार राय उर्फ अजय राय को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से शराब कारोबार में सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी। अजय राय ताजपुर थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव निवासी है। उसके खिलाफ शराब तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

बताया गया कि बीते 9 जून 2025 को ताजपुर थाना क्षेत्र के हरिशंकर बघौनी और ताजपुर बाजार से एक स्कॉर्पियो व एक बोलेरो गाड़ी में 769.39 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या 88/25 दर्ज किया गया था, इस कांड में अजय राय लंबे समय से फरार चल रहा था।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अजय राय कुख्यात शराब कारोबारी है और उसके खिलाफ ताजपुर थाना में चार मामले दर्ज हैं, जिनमें कई मामलों में वह फरार था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अन्य शराब कारोबारियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150